मंगलवार, 11 जुलाई 2017

विश्व् जनसँख्या दिवस :-11 जुलाई, मुख्य

1. 11 जुलाई को विश्व् जनसँख्या दिवस मनाने की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालक परिषद् द्वारा की गयी।

2. मनाने का प्रमुख कारण यह था की 11 जुलाई 1987 तक विश्व् की जनसंख्या 5 अरब के भी पार हो चुकी थी।और जनसंख्या पर नियंत्रण पाना जरुरी था ।

3. 2011 के अनुसार भारत में 1.221 बिलियन लोग थे जो चीन के बाद दूसरे स्थान है अगर आबादी इसी तरह बढ़ती रही तो 2050 तक भारत विश्व् का सबसे अधिक आदमी वाला देश होगा।

4. भारत में करीब 65 मिलियन लोग झोपड़ियों में रहने को मजबूर है जो लगभग थाईलैंड के जन्संख्या(67 मिलियन) के बराबर है।

5. मुम्बई के लोकल ट्रेन में रोज करीब 7.58 मिलियन लोग सफ़र करते है जो बुल्गारिया एवम् न्यूजीलैंड जैसे देशों के जन्संख्या के बराबर है।

6. जन्संख्या की दृष्टि से भारत का  उत्तर प्रदेश ब्राजील के जन्संख्या के बराबर है।

7. साल 2011 में छात्र छात्रा की संख्या 315 मिलियन था जो रूस की कुल जनसँख्या का दुगना है।

8. भारत में अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या यूनाइटेड किंगडम से भी ज्यादा है।

9. भारत और पाकिस्तान में मुस्लिमो की कुल संख्या बराबर है पर यहाँ मुस्लिम 14% है जबकि पाकिस्तान में 97% है

10. 2008 में पहली बार शहरों की जनसँख्या गांवों में रहने वालों से ज्यादा हो गयी थी।

11. 2050 तक दुनिया की 70% आबादी शहरों में रहने लगेगी।

12. 1975 तक दुनिया में 3 मेगा सिटी थी पर आज 35 है। मेगा सिटी की जन्संख्या 1 करोड़ से ऊपर होती है।

13. आज 740 करोड़ लोगों को अगर गिनना शुरू करें तो 200 वर्ष लग जायेगें।

14. आज दुनिया में हर सेकेण्ड 5 बच्चे का जन्म होता है जबकि हर सेकेण्ड 2 की मौत।

15. दुनिया में 200 करोड़ लोगों के पास आज भी शौचालय नही है।

16. दुनिया में पानी की कमी से हर साल 1 करोड़ 20 लाख लोगों की मौत होती है।

17. दुनिया में 6 करोड़ 20 लाख लड़कियों की पढाई हर साल छुड़वा दी जाती है जबकि हर रोज 47 हजार लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत में पहली जनगणना

1) भारत में पहली जनगणना ~ 1872 ( लार्ड मेयो के कार्यकाल में) 2) भारत में नियमित जनगणना की शुरुआत ~ 1881 ( लार्ड रिपन के कार्यकाल में ) ...